🔲⬛️⬛️⬛️⬛️⬛️⬛️⬛️⬛️⬛️⬛️⬛️⬛️🔲


🔜"आइये जाने दीपावली के बारे रोचक तथ्य"





           ❗️ "शुभ दीपावली"❗️





Fact No. 1 : दीपावली का त्योहार हिन्दुओ का प्रमुख त्योहार है. हिंदू धर्म भारत का एक प्रमुख धर्म है और यह दुनिया में सबसे पुराना धर्म माना जाता है.


Fact No. 2 : दीवाली हर वर्ष कार्तिक महीने के पन्द्रहवें दिन को मनाया जाता है.


Fact No. 3 : इस त्योहार को लगभग 800 मिलियन लोग विभिन्न तरीकों से मनाते हैं.


Fact No. 4 : यह त्योहार धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी के सम्मान में मनाया जाता है.


Fact No. 5 : दीवाली शब्द का मतलब हिन्दी में ” दिए की रोशनी” है.


Fact No. 6 : दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है.


Fact No. 7 : दीपावली का त्योहार भारत का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध त्योहार है और यह पांच दिनों के लिए मनाया जाता है.


Fact No. 8 : दीपावली का त्योहार भारत के अलावा त्रिनिदाद और टोबैगो, म्यांमार, नेपाल, मॉरीशस, गुयाना, सिंगापुर, सूरीनाम, मलेशिया, श्रीलंका और फिजी में भी बड़ी धूम- धाम से मनाया जाता है.


Fact No. 9 : दिवाली शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के दो शब्दों ‘दीप’ अर्थात ‘दिया’ व ‘आवली’ अर्थात ‘लाइन’ के मिश्रण से हुई है.


Fact No. 10 : दिवाली को बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की विजय से जोड़कर देखते हैं. लोग इस दिन अपनी बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतों को अपनाते है.


Fact No. 11 : “शुभ दीपावली” दिवाली का प्रसिद्ध ग्रीटिंग कार्ड है. इसका मतलब है, “आपकी दीपावली शुभ हो”.


Fact No. 12 : भारत के कुछ जगहों पर दिवाली को नये साल की शुरुआत भी माना जाता है.


Fact No. 13 : दीपावली का त्योहार खुशी और आशीर्वाद लेकर आता है.


Fact No. 14 : दीपावली का त्योहार वर्षा ऋतु के जाने के बाद शीत ऋतु के आगमन का भी इशारा करता है.


Fact No. 15 : दिपावली का त्योहार 5 दिनों तक मनाया जाता है जिसमे दिपावली के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दिवाली, तीसरे दिन लक्ष्मी पूजा, चौथे दिन गोवर्धन पूजा तथा पाँचवे दिन भैया दूज मनाया जाता है.


Fact No. 16 : उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में हिन्दू लक्ष्मी माता की जगह काली की पूजा करते हैं और इस त्योहार को काली पूजा कहते हैं.


Fact No. 17 : जितनी मान्यता पश्चिमी देशो में क्रिसमस की है वही मान्यता भारत में दीपावली की है.


Fact No. 18 : दीपावली का त्योहार प्रदूषण के लिए भी जाना जाता है.


Fact No. 19 : दीपावली की आतिशबाजी से सांस सम्बन्धी बीमारी, दिल का दौरा, उच्च रक्तचाप होने का खतरा बढ़ जाता है.


Fact No. 20 : बच्चो को दिवाली से काफी नुकसान होता है. कई बच्चो के पटाखे जलाते वक़्त हाथ जल जाते है.


Fact No. 21 : अनार नामक पटाखे को 65% चोटों का कारण पाया गया है.


Fact No. 22 : दीपावली में पटाखों पर लगभग एक अरब डॉलर रूपया खर्च हो जाता है. इतना धन शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.


🔜दीपावली से जुड़ी मान्यताएँ –✍️


Fact No. 23 : दीपावली के दिन ही अयोध्या के राजा राम अत्याचारी राजा रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे. यह त्योहार भगवान राम और माता सीता के 14 वर्ष के बाद घर आगमन पर मनाया जाता है.


Fact No. 24 : भगवान कृष्ण भक्त लोगों का मत है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर का वध किया था.


Fact No. 25 : पौराणिक कथाओ के अनुसार दीपावली के दिन ही भगवान विष्णु ने नरसिंह रुप धारणकर हिरण्यकश्यप का वध किया था.


Fact No. 26 : जैन धर्म के मुताबिक महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस दीपावली है. जैन महावीर द्वारा मोक्ष की प्राप्ति चिह्नित करने के लिए रोशनी का त्योहार मनाते हैं.


Fact No. 27 : सिक्खों के लिए दिवाली इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन अमृतसर में 1577 में स्वर्ण मन्दिर का शिलान्यास हुआ था.


┍━━━━━━⋆⋅⋆⋅🔻💎🔻⋅⋆⋆ ━━━━━┑

      •@Amazing_Rochak_Tathya•                              ★══════⋆⋅☆⋅⋆💎⋆⋅☆⋅⋆═════★